BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सुभाष चंद्रा के एस्सेल ने सोलर इकाई अडानी को बेची

नई दिल्ली। सुभाष चंद्रा की अगुवाई वाली एस्सेल समूह ने अडानी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) के साथ अपने पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की सोलर इकाइयों को 1,300 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। 

एस्सेल समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘समूह ने अडानी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) के साथ एस्सेल ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. के 205 मेगावॉट की चालू सोलर परिसंपत्तियों को 1,300 करोड़ रुपये में बेचने के लिए समझौता किया है। ये परिसंपत्तियां पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में स्थित है।’’

सभी परिसंपत्तियों का विभिन्न राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता (पीपीएज) है। 

बयान में कहा गया, ‘‘समूह इसके अलावा अतिरिक्त 480 मेगावॉट की सोलर एस्सेट पोर्टफोलियो के विनिवेश पर भी सौदा के अंतिम चरण में है।’’

एस्सेल समूह के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी परिसंपत्तियों के विनिवेश की प्रक्रिया कर्जदाताओं के साथ हुए समझौते के तहत दी गई समय सीमा में कर्ज चुकाने के लिए चलाई जा रही है। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘समूह की सोलर परिसंपत्तियों की एजीईएल को की गई बिक्री, इसी दिशा में एक और सकारात्मक पहल है।’’

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More