BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे मिशेल स्टार्क

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। स्टार्क अपने भाई की शादी में शामिल होंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्क को कैम्प छोडऩे शादी के बाद फिर से टीम के साथ जुडऩे की इजाजत दे दी गई है।

स्टार्क अपने भाई और विश्व स्तरीय लंबी कूद एथलीट ब्रेंडन की शादी के बाद फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। स्टार्क की जगह बिली स्टेनलेक को दूसरे टी20 मैच के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है जबकि सीन एबॉट को पहले ही चोटिल एंड्रयू टाई की जगह टीम में शामिल कर लिया गया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 मैच 134 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एंटिगुआ। शेमानी काम्पबेल और चेडीन नेशन को अगले महीने भारत के साथ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, काम्पबेल और नेशन ने अपना अंतिम वनडे मैच जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि चोट के कारण ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच एक नवंबर को एंटिगा में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच इसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।

टीम (पहले दो वनडे के लिए) : स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद, आलियाह एलीने, अफी फ्लेचर, ब्रिटनी कूपर, चेडीन नेशन, चिनले हेनरी, स्टेसी-एन किंग, कीशोना नाइट, नताशा मैक्लीन, शबिका गजनबी, शावनिशा हेक्टर, शेमानी काम्पबेल, शेनेटा ग्रिमोंड।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More