BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा; शिखर को कमान, भुवनेश्वर बने उपकप्तान

भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई में होने वाली वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के लिए टीम में ज्यादातर उन सभी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे। बताना चाहेंगे कि ऐसा पहली बार होगा जब दो भारतीय टीमें अलग-अलग देशों में एक ही समय पर सीरीज खेल रही होंगी।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां भारतीय टेस्ट टीम विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही होगी, उसी समय वनडे-टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों की दूसरी भारतीय टीम श्रीलंका में द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रही होगी।

13 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 13 जुलाई को होगा, दूसरा वनडे 16 जुलाई को और तीसरा मैच 18 जुलाई को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज 21 जुलाई से शुरू होगी, जिसका दूसरा मैच 23 और तीसरा टी-20 25 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, आर गायकवाड़, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक ​​पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी औऱ चेतन सकारिया।

नेट बॉलर्सः ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरजीत सिंह।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More