BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्याओमी मीयूआई11 में देगी नई 'फैमिली शेयरिंग' फीचर

बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी जल्द ही अपने मीयूआई 11 अपडेट के साथ 'फैमिली शेयरिंग' फीचर देने वाली है, जिससे यूजर्स अपने परिवार के सदस्यों के डिवाइसों के बीच तेजी और सुरक्षा के साथ जानकारियां साझा कर सकेंगे। समाचार पोर्टल गिज्मोचायना की रविवार की रिपोर्ट में कहा गया कि फैमिली शेयरिंग फीचर से आप अपने परिवार के सदस्यों का हर वक्त लोकेशन भी ट्रैक कर सकेंगे। यहां तक कि कोई यूजर कितनी देर तर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करेगा या वीचैट का कितना इस्तेमाल करेगा, यह भी नियंत्रित कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, आगामी फीचर किसी भी स्मार्टफोन पर काम करेगा, चाहे वह एंड्रायड पर चल रहा हो या आईओएस पर।

मीयूआई के यूजर्स को जिन अन्य फीचर्स का बेसब्री से इंतजार है, उसमें उन्नत ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और नया क्रॉस-डिवाइस फाइल शेयरिंग शामिल है, जिसे कंपनी ने ओप्पो और वीवो के साथ मिलकर विकसित किया है।

हाल ही में, कंपनी ने भूल से कई डिवाइसों के लिए मीयूआई 11 अपडेट जारी कर दिया था, जिसमें मी मिक्स 2एस और रेडमी के20 प्रो शामिल हैं।

कंपनी नया मीयूआई अपडेट 24 सितंबर को चीन में एक आयोजन में जारी करेगी, जहां श्याओमी अपनी बहुप्रतीक्षित मी मिक्स अल्फा और मी 9प्रो 5 जी स्मार्टफोन्स के साथ मी टीवी प्रो 8 के भी लांच करेंगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More