BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शिल्पा शेट्टी के परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की और बताया कि वह खुद कोरोना पॉजिटिव नहीं पाई गई हैं, मगर उनके परिवार में पति राज कुंद्रा, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित कई सदस्य संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। हालांकि परिवार के सदस्य अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और वह सभी क्वारंटीन हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, पिछले दस दिन हमारे परिवार के लिए काफी मुश्किल और कठिन रहे। मेरे सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद मेरी बेटी समीशा, बेटे विवान, पति राज और मेरी मां को भी कोविड हो गया। ये सभी लोग अपने-अपने कमरों में आइसोलेट हैं। हम कोरोना के लिए जारी की गई आधिकारिक गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा, घर में काम करने वाले हमारे दो स्टाफ को भी कोरोना हो गया है, उन्हें मेडिकल इलाज दिया जा रहा है। ईश्वर की कृपा है कि सभी लोग ठीक होने की राह पर बढ़ रहे हैं। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत हम सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं। बीएमसी और अन्य विभागों का शुक्रिया, जो उन्होंने हमारी मदद की। आप सभी का शुक्रिया, आपके प्यार और सहयोग के लिए। ऐसे ही अपनी दुआ बनाएं रखें। चाहे आप कोविड पॉजिटिव हों या नहीं, कृपया मास्क पहनें, सफाई रखें और सुरक्षित रहें।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सकारात्मक बने रहने की अपील भी की।

काम के मोर्चे पर बात करें तो अभिनेत्री के पास दो फिल्में हैं। वह 2003 की हिट हंगामा की अगली कड़ी हंगामा 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा शिल्पा फिल्म निकम्मा में भी नजर आएंगी, जिसमें अभिमन्यु दासानी और शिर्ले सेतिया हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More