देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। खेत से पहले मिट्टी भरने के के लिए दो लोगों में विवाद हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। थाना महावन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मिट्टी के अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दो अदद ट्रैक्टर ट्राली को मिट्टी सहित सीज किया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक पुलिस टीम के दो मिटटी से लदे टैक्टर यूपी 85 जेड 4077 तथा यूपी 86 आर 58 ग्राम पचावर के बम्बे के पास खेत से मिट्टी लाते हुए मिले। दोनों पर अन्तर्गत धारा 207 एम.वी एक्ट सीज कर खनन अधिनियम की रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। ट्रैक्टरों के चालकों गौरव पुत्र विक्रम सिंह निवासी पीपरा मई थाना सादाबाद तथा तरूण पुत्र नेत्रपाल निवासी गढी धनुआ थाना राया को ही हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में धारा 151 की कार्रवाही भी की गई है।













Related Items
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल
जेसीबी से हो रहा था अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त, पांच पकडे
अवैध देशी शराब पर पुलिस की टेढी नजर, दो जगह की कार्रवाही