देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। चौराहे चौराहे पर पुलिस द्वारा व्यापारियों व आम नागरिकों के शोषण और बढते अपराधों व वन-ंवे ट्रेंफिक व्यवस्था लागू करने के मुददे को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर से मिला। जहां सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद करने हैलमेट चैकिंग के सरलीकरण व आपराधिक घटनाओं के तुरन्त खुलासे का अधिकारीयों द्वारा भरोसा दिलाया गया।
अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए नगर अध्यक्ष रमेष चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कहाकि शहर के व्यस्त बाजार जहां 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दोपहिया वाहन चलते हो व घनी आबादी क्षेत्र है वहां हैलमेट चैकिंग के नाम पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। साथ ही शहरी क्षेत्र विषेषकर व्यवसायिक क्षेत्रों में हैलमेट के चालानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
नगर उपाध्यक्ष गुरमुखदास व वरिष्ठ मंत्री शषिभानु गर्ग ने श्रृंखलाबन्द तरीके से नगर में आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए विगत दिनों
मसानी क्षेत्र में एक की रात्रि में चार स्थानों पर हुई चोरी की वारदात को तुरन्त खोलने व माल बरामदगी की मांग करते हुए खुलेआम दर्जनों सवारी भरकर चलने वाले ऑटो व टिर्री पर कार्यवाही कि मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में रामचन्द्र खत्री, संयुक्त महामंत्री मीनालाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजनारायण गौड, भगवान चतुर्वेदी, प्रेमषंकर अग्रवाल, मंत्रीगण हेमेन्द्र गर्ग, संगठन मंत्री मुकेष अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष आदि उपस्थित थे ।













Related Items
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन