देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअगरतला। त्रिपुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने पार्टी आलाकमान के साथ मतभेदों को लेकर मंगलवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। देब बर्मन ने फोन पर बताया कि मैंने आज केंद्रीय नेताओं को एक ईमेल भेजा है। मैं पश्चिम त्रिपुरा के बदरघाट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उप-चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपूंगा।
झूठों और क्रिमिनल से बात किए बिना मैंने आज दिन की शुरुआत की। देबबर्मन को पिछले साल अगस्त में त्रिपुरा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रद्योत के पिता किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मन और उनकी मां बिभु कुमारी देवी कई बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को त्रिपुरा में करारी हार का सामना करना पड़ा था। सूबे की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में असफल रही थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई