देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreतमन्ना भाटिया की एक तमिल मूवी अब हिंदी में भी रिलीज होगी। इसके तमिल वर्जन को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म का नाम है ‘अरनमनई 4’। इसमें राशि खन्ना भी हैं। 24 मई को हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि के अलावा सुंदर सी, रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार प्रमुख भूमिका में थे।
इसका निर्देशन और लेखन सुंदर सी ने किया है। फिल्म का ये चौथा पार्ट है। इसका पहला पार्ट 2014, दूसरा 2014 और तीसरा पार्ट ‘अरनमनई 3’ 2021 में आया था। इस फ्रेंचाइजी की सारी फिल्में हिट रही थीं। इसकी कहानी एक महल और उसे बेचने गई फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग होगी अरनमनई 4, नहीं देखी तो चूकिये मत
21 मार्च को रिलीज होगी समर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तूफान'
ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आएंगी कैटरीना, धुलेगा असफलता का ठप्पा