BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग होगी अरनमनई 4, नहीं देखी तो चूकिये मत

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म अरनमनई 4 ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। फिल्म का पहली तीनों किश्तें सुपरहिट रही थीं, जिसके बाद मेकर्स चौथी किश्त लेकर आए थे। इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की तमिल हॉरर-कॉमेडी हिट कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पॉपुलर फ्रेंचाइजी की यह चौथी किश्त 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 'अरनमनई 4' में पैन-इंडिया स्टार तमन्ना के साथ-साथ वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं।

अरनमनई 4 ऐसी फिल्म है जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस पर ड्राई पैच को तोड़ा और इंडस्ट्री की साल की पहली बड़ी हिट बनकर उभरी। फिल्म की सफलता ने तमन्ना को बॉक्स ऑफिस क्वीन साबित कर दिया है, जबकि इस फिल्म के जरिए राशि खन्ना तमिल सिनेमा की गोल्डन गर्ल के रूप में उभरी हैं, क्योंकि यह फिल्म 'थिरुचित्रमबलम' और 'सरदार' के बाद राशि की लगातार तीसरी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
तमिल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद अरनमनई 4 फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के लिए भी रिलीज कर दी गई है। अब दुनिया भर के फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका लुफ्त उठा सकते हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश, राजेंद्रन और सिंगमपुली मुख्य भूमिका में हैं।

सी सुंदर के निर्देशन में बनी फिल्म 3 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 67.32 करोड़ रुपये कमाए हैं।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More