BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि (पंचायत), मथुरा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित नहीं हैं। समय सारणी नामांकन का 17 एवं 18 अप्रैल पूर्वान्ह आठ से अपरान्ह पांच बजे तक, नामांकन पत्रों समीक्षा 19 से 20 अप्रैल पूर्वान्ह आठ से अपरान्ह तीन बजे तक, उम्मीदवारी वापस लेने का मौका 21 अप्रैल पूर्वान्ह आठ से अपरान्ह तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन की तिथि 21 अप्रैल अपरान्ह तीन से कार्य समाप्ति तक, मतदान तिथि एवं समय 29 अप्रैल 2021 पूर्वान्ह सात से अपरान्ह छह बजे तक तथा मतगणना की तिथि व समय दो मई 2021 पूर्वान्ह आठ से कार्य समाप्ति तक ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के स्थानों एवं पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा 27 मार्च को सूचना निर्गत की गई।
सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा । उक्त सामान्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायतराज ( सदस्यों , प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन ) नियमावली , 1004 एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा । निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किए जाने के दिनांक अर्थात दिनांक 27.03 2021 से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा। उपर्युक्त सामान्य निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने , उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत को नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी चापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी । जिला पंचायत के सदस्यों के मलों की गणना विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थक पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More