BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्राइम न्यूज : आठ वर्षीय बच्चे से पड़ोसी ने किया कुकर्म

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एक आठ साल के बच्चे को बाथरूम में ले जाकर पड़ोसी युवक ने कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे को खोजते पडौसी के घर पहुंचे परिजनों ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी को परिजनों से छुड़ा कर अस्पताल में भर्ती करवाया। 

फिलहाल आरोपी का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के इस संबंध में बच्चे के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। जब पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो वह बोला अंकल बहुत गंदे है और वह फफक.फफक रोने लगा।

पुलिस के अनुसार तारा नगर निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। पीछे से पडौस में रहने वाला रवि उसके आठ साल के बेटे को डरा धमका कर अपने मकान में ले गया और बाथरूम में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसी दौरान बच्चे की मां वापस घर लौट आई और वह उसे खोजते हुए पडौसी के घर पहुंच गई। तो उसने आरोपित व उसके बच्चे को नग्न अवस्था में पाया। महिला के चिल्लाने पर अन्य परिजन व पडौसी मौके पर पहुंच गए और आरोपित को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना को लेकर परिजनों ने कल शाम को मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसीपी चौमूं फूलचंद को दी गई है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित चौथी कक्षा में पढ़ता है। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपित ने उसके साथ पहले भी दो बार कुकर्म किया है। आरोपी ने घटना के बारें में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे बच्चा बुरी तरह से डर गया था और उसने इस घटना के बारें में किसी को नहीं बताया था। मामला 31 अगस्त का है। मंगलवार को पीडि़त बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। 

आरोपित युवक परिजनों की मारपीट से घायल हो गया था उसका अस्पताल में उपचार जारी है। उपचार के बाद आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। मामला सामने आने के बाद बच्चे से पूछताछ का प्रयास किया था । लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया था। घटना के अगले दिन पूछताछ की गई तो बच्चे ने सारी कहानी बयां की।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More