BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

क्या अभिषेक ने 'ब्रीद' के तीसरे सीजन की ओर किया इशारा?

मुंबई । एमेजॉन प्राइम वीडियो का शो 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' 10 जुलाई को रिलीज हो चुका है और इसे अपने बाहर एपिसोड वाले क्राइम थ्रिलर ड्रामा के लिए दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सरहाया गया है। इस सीरीज के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन ने डिजिटल के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है। शो के अंतिम एपिसोड का शीर्षक 'सी-16' है जिसने दर्शकों के बीच थोड़ा सस्पेंस पैदा करते हुए उनके मन में एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर 'सी-16' है क्या? हाल ही में अभिषेक ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर दर्शकों में और अधिक जिज्ञासा पैदा कर दिया है।

अभिषके ने ट्वीट करते हुए बस इतना लिखा, "सी-16"

इस ट्वीट को पढ़ने के बाद दर्शकों के लिए यह समझना काफी मुश्किल हो गया है कि वह किस ओर इशारा कर रहे हैं।

शो के दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में अविनाश के किरदार द्वारा शिर्ले को एक नोट दिया गया था जिसमें सी-16 लिखा हुआ था। क्या अभिषेक इस ट्वीट के साथ शो के तीसरे सीजन की ओर इशारा कर रहे हैं? अब इसका पता लगाने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा!

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने काफी बेहतरीन ढंग से लिखा है। सीरीज में अभिनेता अमित साध वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आए हैं और उनके अलावा नित्या मेनन व सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More