BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

औरों में कहाँ दम था ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, नहीं निकल सकती लागत

अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ शुक्रवार 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लंबे समय से हाइफ क्रिएट की जा रही थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी कमजोर रही। अजय और तब्बू की जोड़ी दर्शकों के खासी लोकप्रिय है और दर्शक इस जोड़ी को देखना पसन्द करते हैं, लेकिन इस बार लगता है कि उनका जादू नहीं चल पाया। फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बजट के हिसाब से देखा जाए तो इसका कलेक्शन काफी कम रहा।


रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 2 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए के करीब बताया जा रहा है। जानकारों का मानना था कि फिल्म को करीब 5-6 करोड़ रुपए की ओपनिंग तो मिलनी चाहिए थी। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को इसके कारोबार में सुधार होगा। अब यह सुधार कितना होगा यह तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने पहले वीकेंड में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो अजय देवगन की औरों में कहाँ दम इस वर्ष की पहली बड़ी असफल फिल्म होगी, क्योंकि अजय की इससे पहले इस साल आई दो फिल्मों ने अपने पहले दिन इसकी तुलना में कहीं अच्छा बिजनेस किया था।


अजय की माधवन के साथ आई फिल्म ‘शैतान’ को तो बहुत अच्छा रिस्पोंस मिला था। इसने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपए बटोरे थे। फिल्म ने ओवरऑल 200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इसके बाद फुटबॉल पर आधारित अजय की फिल्म ‘मैदान’ ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि बाद में फिल्म बैठ गई थी। ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु महेश्वरी जैसे सितारों ने भी काम किया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More