BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इंदौर के वाटर पार्क के कमरे में मिले परिवार के 4 सदस्यों के शव

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के खुदेल इलाके स्थित एक वाटर पार्क के कमरे में गुरुवार को एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। उप-निरीक्षक राजेश डाबर ने बताया कि माता-पिता और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होता है, आगे की जांच चल रही है। पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ यहां घूमने आए थे। डीबी सिटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सक्सेना (45) अपनी पत्नी प्रीति (42) और जुड़वा बच्चों अद्वैत व अनन्या (14) के साथ खुड़ैल थाना क्षेत्र में स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में पिकनिक मनाने आए थे। वे बुधवार को इसी वाटर पार्क में उपलब्ध कमरे में रुके थे।

गुरुवार शाम तक उनके कमरे के दरवाजे नहीं खुले और कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में दूसरी चाबी से कमरा खोला गया तो चारों के शव मिले। खुडैल के थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने बताया कि शवों के पास से जहरीला पदार्थ मिला है, इससे आशंका है कि,जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है।
अभिषेक के रिश्तेदारों के अनुसार, वह परिवार के साथ शुक्रवार तक के लिए घूमने-फिरने क्रिसेंट वाटर पार्क आए थे। पूर्व में वह दिल्ली में नौकरी करते थे और लगभग चार साल पहले ही इंदौर लौटा थे और किराए के मकान में रहता थे। उनकी बुजुर्ग मां है। अभिषेक और प्रीति के बीच किसी तरह का विवाद नहीं होने की बात कही जा रही हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More