BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लालू यादव की तबियत फिर बिगड़ी, ब्लड प्रेशर गिरा, रांची के रिम्स में चल रहा इलाज

पटना। बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है। मालूम हो कि रांची (Ranchi) के रिम्स (RIMS) में लालू यादव का इलाज चल रहा है। इस बीच, डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू यादव की किडनी (Kidney) महज 37 फीसद काम कर रही है। यह उनकी तबीयत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. डॉ. झा ने बताया कि लालू प्रसाद के ब्लड (Blood) में भी इंफेक्शन पाया गया है। ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी काफी गिर गया है। डॉक्टर ने बताया कि उनका इन्फेक्शन (Infection) ठीक करने के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चाईबासा, देवघर और दुमका से अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता हैं। चाईबासा के दो मामलों में वह सजायाफ्ता हैं। फिलहाल रिम्स में उनका इलाज में चल रहा है। उन्हें डायबटीज, हृदय रोग सहित कई अन्य तरह की बीमारियां हैं। बता दें कि लालू यादव जमानत न मिलने के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में लाख कोशिशों के बावजूद अपनी पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर सके थे। बिहार में लालू यादव की पार्टी को मई में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में सिर्फ एक सीट ही मिल पाई। 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More