देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिला महिला अस्ताल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद किया जाएगा। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड भी तैनात करने का फैसला लिया गया है। यह फैसले रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये गये।
शनिवार को कोविड महामारी के चलते लंबे समय के बाद जिला महिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने की।
अस्पताल में जहां सुरक्षा गार्ड तैनात करने समेत 12 प्रस्ताव रखे गए। वहीें अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शनिवार को महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने जिला महिला जिला चिकित्सालय में वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना।
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के के उद्देय से प्रतिमाह होने वाली रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई।
बैठक में अस्पताल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव रखे गए। बैठक के बाद महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक हर माह की जाती है। लेकिन कोविड चलते लंबे समय बाद बैठक हो सकी है। जिसमें अस्पताल की तरफ से सुरक्षा गार्ड के लिए प्रस्ताव रखा गया है। जिला महिला अस्पताल में जल्द ही प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
सनातन धर्म की रक्षा के लिए पवन कल्याण ने लांच की 'नरसिंह वाराही ब्रिगेड'
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित