BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन

हिमाचल प्रदेश में 45 वर्ष से कम के मीडिया कर्मियों को भी जल्द ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के विभिन्न वर्गों के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें मीडिया कर्मी और अन्य विभागों के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं, लेकिन अब 45 वर्ष से कम उम्र के मीडिया कर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। 
 
मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में वह दौरा कर रहे हैं। दौरे के दौरान कई जगहों पर यह मांग उठी की प्रदेश में मीडिया कर्मियों को कोरोना वॉरियर मान कर टीका लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्हें मीडिया कर्मियों की यह मांग जायज लगी है। मीडिया कर्मी दिनभर लोगों के साथ मिलते है और कार्य में जुटे रहते है। मीडिया कर्मियों के कार्य का दायरा भी अधिक है ऐसे में मीडिया कर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना वाजिब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस बावत नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी।
 
 
सरकार की कोशिश प्रदेश की आर्थिकी न हो प्रभावित
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार का हर हाल में प्रयास रहेगा कि प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति न आए। देश के अन्य राज्यों से हिमाचल में प्रवेश के लिए भविष्य में बंदिशे यदि बढ़ाई गई तो यह गैर हिमाचलियों के साथ ही हिमाचलियों पर लागू होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि प्रदेश की आर्थिकी प्रभावित न हो। कोरोना से राहत के साथ ही प्रदेश की आर्थिक सेहत का ध्यान भी रखा जाएगा। 
 
दूसरे राज्यों से आने वालों पर नियम व शर्तें लागू

गौरतलब हो, प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों से हिमाचल में प्रवेश के लिए बंदिशें लागू की थी, इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को भी जरूरी किया गया था। लेकिन प्रदेश के बाहर नौकरीपेशा लोगों में यह संशय बना हुआ था कि क्या उनपर भी यह बंदिशें लागू होगी या नहीं। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण भविष्य में यह बंदिशें और भी बढ़ सकती है ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान ने उन लोगों की दिक्कतें भी बढ़ा दी है जो वीकेंड पर या माह एक अथवा दो बार हिमाचल में घरों को लौटते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More