BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महाराष्ट्र के कड़कनाथ घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के कई जिलों के किसानों से कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति के व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने (Kadaknath chicken scam)का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धाेखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते जाए कि कड़कनाथ मुर्गे की यह प्रजाति मध्य भारत के कुछ हिस्सों में खासतौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खासी लोकप्रिय है। इसके पोषण और चिकित्सकीय मूल्यों की वजह से जाना जाता है। इस प्रजाति का एक किलो चिकन 900 रुपए तक का बिकता है।
किसानों ने आरोप लगाया कि महारायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़कनाथ प्रजाति के चूजों की संख्या बढ़ाने और बाद में मुर्गों को खरीदने के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवा दिया। रायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय सांगली में है।

पुणे के दत्तावाड़ी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कंपनी के खिलाफ सांगली, सतारा, पुणे, पालघर, नासिक,कोल्हापुर और औरंगाबाद में धोखाधडी का मामला दर्ज हो गया हैं। पुलिस अभी इस मामले में घोटाले की रकम का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने सुधीर, संदीप मोहिते और जगदाले को गिरफ्तार किया है, वहीं कंपनी के पुणे स्थित दफ्तर में अकाउंटेंट माने को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक संगठन ने दावा किया कि किसानों को करीब 550 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई है। उन्होंने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More