देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशिमला। शिमला के बाद मनाली में पुलिस ने बुधवार को एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। इस सबंध में पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जाहिर है कि इससे पहले भी मनाली में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।
मनाली पुलिस ने साथ लगते अलेऊ स्थित एक होटल में देर शाम छापा मारा। इस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पकड़े गए सभी लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में सेक्स रैकेट पकड़ा है, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो युवतियां रेस्क्यू भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिमला में भी पक़ड़ा गया था रैकेट...
बता दें, बीते 13 सितंबर को शिमला में भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों को रेस्क्यू किया था। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक चंड़ीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियां भेजता था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन