BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा जिले में रिकॉर्ड 450 कोरोना केस मिले

मथुरा। मथुरा जनपद में एक बार फिर कोनोना बम फूटा है। 24 घंटे मंे 450 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आये हैं। जिला जेल में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। 75 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि वृंदावन के घरों एवं आश्रमों में 43 सहित जिले में रिकॉर्ड 450 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए।

जिले में कोरोना के कोहराम से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना पॉजिटिव लोगों के घरों को सील किया जा रहा है। शहर में सेनेटाइजेशन का कार्य नगर निगम द्वारा हो रहा है।


धर्मनगरी कोरोना संक्रमण के तेजी से लगातार बढ़ रहे ग्राफ के चलते अब अस्पतालों में भी बैड फुल हो गए हैं। इस कारण बहुत से मरीजों को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उनका हाल बेहाल है। वहीं अब कोविड-19 ग्रस्त मरीजों को पागल बाबा अस्पताल में बन रहे कोविड अस्पताल के शुरु होने का इंतजार है।

पिछले एक सप्ताह से मथुरा-वृंदावन में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इन मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इनमें से धर्मनगरी में जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में 100-100 बैड के कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। जिसमें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बैड समेत आईसीयू एवं वैंटीलेटर बैड शामिल हैं। यहां पर सभी बैड पर मरीज भर्ती हैं। कई मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More