देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। छाता तहसील के अंतर्गत ब्लाक छाता पर मत्स्य विभाग के अधिकारी डा. महेश चौहान की उपस्थिति में मत्स्य विभाग की समिति का गठन हुआ। जिसमें फालैन हुसैनी और लाडपुर में स्थित दो हेक्टेयर से अधिक जल क्षेत्र में अध्यक्ष और सचिव बनाने के लिए सहकारी समिति के गठन के लिए बैठक की गई। जिसमें भोला चौधरी और बुद्धि दोनों पक्ष की तरफ से अपने अपने सदस्य बुलाए गए मगर बुद्धि पक्ष अपने सदस्य एकित्रत नही कर पाए।
मत्स्य अधिकारी ने भोला चौधरी के तरफ से पेश किए गए सदस्यो को आधार कार्ड के आधार पर सत्यापन किया। मिली जानकारी के अनुसार बुध्दि पक्ष पहले भी एक मीटिंग बगैर अधिकारी को बताये कर चुके है और वो गलत सावित हुई।
जब मत्स्य अधिकारी ने बुध्दि को अपने सदस्य पेश करने के लिए बोला तो वो अधिकारी को गुमराह करते रहे। और अधिकारी पर ही आरोप लगाते रहे। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अपने सदस्य पेश नही कर पाने पर मत्स्य अधिकारी महेश चौहान ने भोला चौधरी पक्ष के तरफ से तकरीवन 32 और बुद्धि पक्ष के तरफ से सिर्फ 10 सदस्य होने की वजय से भोला चौधरी को अध्यक्ष और बबलू अधाना को सचिव का प्रस्ताव स्वीकार किया।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
सीमा शुल्क विभाग ने कोलकाता में कार के बोनट से 2.5 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त