BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से गले मिल भावुक हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं...

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समय चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उनकी राजनीतिक मुलाकातों का सिलसिला जारी है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की अगुआई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हसीना से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री हसीना ने सोनिया, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका को बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। आनंद शर्मा ने बताया कि सोनिया ने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया। बैठक के बाद प्रियंका, हसीना से गले मिलीं और इस मुलाकात को काफी भावुक बताया।

प्रियंका ने बाद में एक ट्वीट भी किया और लिखा, लंबे दिनों से शेख हसीनाजी से गले मिलने की तमन्ना थी जो आज पूरी हुई। गहरी व्यक्तिगत हानि और मुश्किलों पर काबू पाने में उनका दृढ़ विश्वास है, उनकी बहादुरी और दृढ़ता की मैं काफी तारीफ करती हूं। वे हमेशा मुझे प्रेरणा देंगी। आनंद शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया ने पीएम हसीना के कार्यों और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में हुए सुधारों की तारीफ की। अच्छी अर्थव्यवस्था की बदौलत ही बांग्लादेश आज विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

बैठक में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) पर कोई बात नहीं हुई क्योंकि यह आंतरिक मसला है, इसलिए न तो हमने यह मुद्दा उठाया और न ही उधर से कोई बात हुई। इससे पहले हसीना ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान सात समझौतों पर हस्ताक्षर के साथ तीन संयुक्त विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More