BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फसल खराब होने की आशंका से बढ़ा प्याज का दाम

नई दिल्ली। प्याज के प्रमुख उत्पादक प्रदेशों में हुई भारी बारिश के कारण फसल खराब होने की आशंका से प्याज के दाम में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में पिछले 10 दिनों में प्याज के दाम में 10 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो गया है। 

आजादपुर मंडी के कारोबारी और ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हालिया बारिश से प्याज की नई फसल खराब होने की आशंका है और बारिश के कारण पिछले दिनों प्याज की आवक भी कम होने लगी थी जिसके कारण दाम में इजाफा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि बहरहाल राजस्थान और मध्यप्रदेश से प्याज की आवक ज्यादा हो रही है जहां पिछले दिनों बारिश होने से आवक प्रभावित रही मगर अब आवक सुधर गई है, लेकिन आने वाले दिनों में प्याज के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों में फसल खराब होने की आशंका है। 

आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव 10 रुपये से 25 रुपये प्रति किलो है, मगर देश की राजधानी और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में खुदरा सब्जी विक्रेता 30 रुपये से 50 रुपये प्रति किलो प्याज बेचते हैं। 

थोक और खुदरा भाव में इतना बड़ा अंतर के बारे में पूछे जाने पर एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि मंडी से सब्जी लाने का खर्च और फिर उसमें खराब प्याज निकलने से होने वाले नुकसान को भी देखना पड़ता है। 

शर्मा ने बताया कि आजादपुर मंडी में पिछले दो दिनों से 100 ट्रक प्याज की आवक हो रही है जोकि तकरीबन 2200 टन के आसपास होता है। 

हालांकि आजादपुर मंडी एग्री प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी (एपीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को मंडी में 1,619.8 टन प्याज की आवक थी, जिसमें राजस्थान से 672.2 टन, मध्यप्रदेश से 649.3 टन और महाराष्ट्र से 298.3 टन की आवक रही। 

एपीएमसी के अनुसार, शुक्रवार को मंडी में प्याज का थोक भाव 10-22.50 रुपये प्रति किलो था। 

एपीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों मंडी में प्याज की आवक कम रहने के कारण दाम में इजाफा हुआ है लेकिन अब फिर आवक सुधर रही है और कीमतों में गिरावट आ सकती है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More