देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पंचायत चुनावों में मतदाताओं के बीच बांटने के लिए जुटाई गयी 26 पेटी अंग्रेजी मिलावटी शराब को पुलिस ने बंटने से पहले ही कब्जे में ले लिया। तीन लोगों को भी इस दौरान गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार नरेन्द्र यादव के मुताबिक थाना जमुनापार पुलिस द्वारा प्रधानी के चुनाव में बांटने के लिए एकत्रित की गयी 26 पेटी अवैध अपमिश्रित अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में भरत पुत्र जहान निवासी डहरुआ थाना जमुनापार, .मुनेश पुत्र वीरी सिंह निवासी पढेरी थाना अछनेरा जिला आगरा हाल निवासी कृष्णा कुंज वाटिका कालोनी डहरुआ रोड थाना जमुनापार तथा गोपाल पुत्र निरंजन निवासी डहरुआ थाना जमुनापार हैं। गुरूवार को करीब दो बजे अभियुक्त मुनेश के मकान कृष्णा कुंज वाटिका डहरुआ रोड के पास सिद्धार्थनगर थाना जमुनापार से 26 पेटी अपमिश्रित अवैध अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई है।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल