BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति के हत्यारे नहीं पकडे गये, तो थाने में धरने पर बैठी महिला

मथुरा। पति के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से दुखी महिला आखिर में अपने बच्चों के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई। महिला ने पुलिसकर्मियों को साफ कर दिया कि वह कुछ खाएगी, पीयेगी भी नहीं जब तक कि उसके पति के हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है।

महिल के साथ उसके मासूम बच्चे भी धरने पर बैठे हैं। कुछ ग्रामीण भी महिला की मदद में आगे आये हैं। दूसरी ओर थाना परिसर में धरने पर बैठी महिला को देखकर पुलिसकर्मी हरकत में आ गये और महिला को मनने में जुट गये। पुलिस ने महिला को जल्द उसके पति के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।


मामला थाना मांट का है। पिछले साल आठ दिसम्बर को मांट थाना क्षेत्र के गांव छाहरी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान बाद में अडींग क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई। धरने पर बैठी मृतक की पत्नी के मुताबिक वह दो महीने से थाने के चक्कर काट रही है।

पुलिसकर्मी उसेे भगा देते हैं। महिला ने नामजदों पर अपने पति की हत्या का अरोप लगाया और आशंका जताई कि ये लोग उसके बच्चों की भी हत्या कर सकते हैं। महिला ने कहाकि मेरे पति के पास से और डिग्गी से दो फोन पुलिस को मिले थे। दोनों फोन भी पुलिस के पास हैं। पुलिस जानबूझ कर मेरे पति के हत्यारोपियों को बचा रही है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More