BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचायत चुनावः अब गोवर्धन क्षेत्र में हुआ दावत कांड, 16 गिरफ्तार

मथुरा। पंचायत चुनावों में दावत का मोह भारी पड रहा है। नौहझील क्षेत्र के मुडलिया गांव में हुए दावत कांड के चुनावी दावत यकायक सुर्खियों में आ गई हैं। अभी मुडलिया कांड ठंडा नहीं पडा था कि गोवर्धन क्षेत्र में भी चुनाव दावत कांड हो गया। पुलिस ने यहां से कोविड 19 की गाइडलाईन्स व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लघंन करने के आरोप में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन प्रदीप कुमार के मुताबिक बुधवार को भगत सिंह इण्टर कालेज में चुनावी दावत होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भारी संख्या में लोग एकत्रित मिले। जिनमें से 16 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बाकी भाग निकले। मौके से एक बुलेरो गाडी पुलिस ने कब्जे मं लिए ही है। जिसके कागजत कोई दिखा नहीं पाया था। इसके अलावा एक स्टील डोंगा, एक कड़छी, दो सिल्वर के बड़े टब, चार बाल्टी छोटी, सिल्वर की पाँच बाल्टी, दो कैरेट खाली मिठाई व एक कैरेट भरी मिठाई की, दो प्लास्टिक के कट्टों में पत्तल, एक कट्टा जिसमें कुछ प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास, दो गैस सिलेण्डर इण्डेन मौके से बरामद किये गये हैं।


नारायण सिंह पुत्र खेमचन्द्र, वीरी सिंह पुत्र मेघश्याम, विष्णु सिंह पुत्र नत्थी सिंह, गुल्ला पुत्र पदमा, अजीत पुत्र गिरधारी, ओम प्रकाश पुत्र लक्ष्मन सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिव लाल सिंह, रामहेत पुत्र रामस्वरुप, बच्चू पुत्र नन्दो, नन्द किशोर पुत्र गिरधारी, बनवारी पुत्र गिरिराज, भगत सिंह पुत्र रामस्वरुप, अशोक पुत्र रामजीलाल, पदम सिंह पुत्र हरि सिंह, नेम सिंह पुत्र मेधश्याम, मोहन पुत्र मनोहरि समस्त निवासी ग्राम महरोली थाना गोवर्धन मथुरा को गिरफ्तार किया गया। थाना गोवर्धन पर नारायण सिंह पुत्र खेमचन्द्र निवासी महरौली थाना गोवर्धन आदि पर धारा 269, 188, 270 के तहत कार्रवाही की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More