BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डे-नाइट टेस्ट : इस रूप में दिखेंगे पूर्व कप्तान एमएस धोनी, दिया जा चुका है आमंत्रण

नई दिल्ली। भारत इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेगा। इस मैच में पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं।

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच यह टेस्ट मैच खेलना है। मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के सामने दिन-रात टेस्ट मैच के लिए जो प्रस्ताव रखा है, उसमें बताया गया है कि भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को इसके लिए बुलाया जाना चाहिए और उनसे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में पूछना चाहिए।

प्रसारणकर्ता द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति आईएएनएस के पास है। इसमें लिखा है कि टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को बुलाया जाए।

सभी पूर्व कप्तान मैदान पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बाकी की टीम के साथ-साथ बाकी के अतिथियों के राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। पूरे दिन पूर्व कप्तान बारी-बारी से गेस्ट कमेंटेटर के तौर पर आएंगे और अपनी टेस्ट इतिहास के अहम पल साझा करेंगे। ऐसा होता है तो धोनी को पहली बार कमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है। धोनी को इसके लिए आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। धोनी इंग्लैंड में जून-जुलाई में आयोजित वनडे विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More