BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर दें विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोविड की स्थिति और टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। कोविड-19 पर उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों से आग्रह किया कि वह कोरोना महामारी के आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता बरतें ताकि वास्तविक स्थिति का आभास रहे और उससे बेहतर ढंग से निपटा जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री ने कुछ राज्यों में वेंटिलेटर बेकार पड़े रहने पर भी चिंता व्यक्त की और इस संबंध में ऑडिट कराये जाने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोविड स्थिति और वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश का महामारी के खिलाफ अभियान वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के परामर्श पर आगे भी जारी रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर दें विशेष ध्यान

बैठक में पीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उनका आग्रह था कि राज्य इन क्षेत्रों में घर-घर जाकर जांच और सर्वेलेंस का कार्य करें। लोगों को कोविड उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही ऑक्सीजन का जिला व ग्रामीण स्तर पर उचित वितरण हो। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी देने तथा आंगनबाड़ी व आशा वर्कर को जरूरी टूल मुहैया करा सशक्त बनाने पर जोर दिया।

पीएम ने टेस्टिंग के बारे में ली जानकारी

उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि मार्च में 50 लाख के स्थान पर अब देश में 1.3 करोड़ टेस्ट हर सप्ताह किए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य और केन्द्र सरकार के प्रयासों से अब संक्रमण के मामले भी कम हो रहे हैं, जो एक समय में प्रतिदिन 4 लाख से ऊपर पहुंच गए थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को वैक्सीनेशन कार्यक्रम संबंधी रोडमैप से भी अवगत कराया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More