BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

क्राइम न्यूज - धरे गए चार शातिर लुटेरे, मारपीट कर लूटी थी नकदी

जयपुर । जिले की तूंगा थाना पुलिस ने मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में मंगलवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (ईस्ट) राहुल जैन ने बताया कि लूट के मामले में आरोपी राधामोहन उर्फ आरडी मीणा (22) निवासी ग्राम टोडा भाटा बस्सी, मनोज उर्फ मोना मीणा (18) निवासी ग्राम घसूेरो की ढाणी तन मूण्डली शिवदासपुरा, बाबूलाल उर्फ समीर मीणा (20) निवासी बाढ की ढाणी तन बगरिया शिवदासपुरा और चिरंजीलाल मीणा (19) निवासी बासन वालो की ढाणी तन रूपपुरा शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार दोपहर धर-दबोचा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट की नकदी व चेन बरामदगी के प्रयास कर रही है।

यह था मामला

नाई वाली ढाणी तन तूंगा निवासी भागीरथ मीणा ने मामला दर्ज कराया था। वह जुगाड से तूडा डालने का काम करता है। 14 अक्टूबर को वह जुगाड़ से तूडा खाली करके वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान पीलिया नाले के पास चार-पांच बदमाशों ने उसको रूकवा लिया। जमकर मारपीट कर बदमाश उसकी जेब में रखे 17 हजार 500 रुपए, मोबाइल व गले में पहनी चांदी की चेन लूटकर बाइक से फरार हो गए।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More