देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। तस्करी कर ले जाये जा रहे 11 लाख की शराब के जखीरे को मथुरा पुलिस ने बाॅर्डर पर ही पकड लिया। कोटवन बार्डर पर चैकिंग के दौरान थाना कोसी पुलिस ने दो शराब तस्करों के साथ इस जखरी को जब्त कर लिया। सीओ छाता जगदीश कालीरमण के मुताबिक हाइवे चैकी कोटवन बैरियर पर एक गाडी अशोक लीलेण्ड को रोका इस पर गाडी के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक में प्याज भरा हुआ है।
प्याज को आगरा लेकर जा रहे हैं। गाडी के उपर त्रपाल पडा हुआ था, इस पर ड्राइवर ने कहाकि बरसात का मौसम है इस लिए प्याज भीगे नहीं त्रपाल को इस तरह बांधा गया है। इस पर पुलिस टीम ने त्रपाल को हटा कर देखा तो प्याज के बोरों के बीच में हरियणा मार्का शराब का जखीरा छुपा मिला। ट्रक में कुल 140 पेटियां थीं जिनमें 30 पेटी राॅयल चेलेंजर, रायल स्टेज की 90 पेटी, ब्लैण्डर प्राइड की 20 पेटी थीं। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रूपये आंकी गई है। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।













Related Items
'बॉर्डर 2' का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार