BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इलाज से पहले 'सड़क 2' के लिए डबिंग पूरी करेंगे संजय

मुंबई । अभिनेता संजय दत्त अपने उपचार के लिए ब्रेक लेने से पहले अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' के डबिंग का काम निपटाना चाहते हैं। फिल्म व अभिनेता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, "संजय अपने ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक पर जाने से पहले अपनी फिल्म 'सड़क 2' के लिए अगले हफ्ते तक डबिंग से जुड़े काम को पूरा कर लेंगे। उनके बीमार होने की खबर सामने आने के बाद लोग जिस कदर उनके लिए दुआएं कर रहे हैं इसे देख वह बेहद खुश हैं। यह समर्थन उन्हें अपने काम के माध्यम से अपने प्रशंसकों को और भी कुछ ज्यादा देने के लिए प्रेरित कर रहा है।"

पिछले सप्ताहांत को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द होने के कारण संजय दत्त अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त को उन्होंने बताया कि वह अपने उपचार के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

संजय या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी भी बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर अकांउट से लोगों को इस बात की जानकारी दी कि "संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर हुआ है। आइए उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआ मांगते हैं।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More