BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंटरमिटेंट फास्टिंग, सुगर कंट्रोल, योग और बैडमिंटन की मदद से समीरा ने किया वेट लॉस

मुंबई । अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अपने वेट लॉस को लेकर कुछ अपडेट साझा किया है। उनकी योजना इस साल दीवाली आने तक कुछ एक्स्ट्रा वजन घटाने का है। समीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह कुछ हेल्दी, तो दूसरी में स्लिम नजर आ रही हैं।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "तस्वीरें इतनी ही भ्रामक हो सकती हैं। इस फिटनेसफ्राइडे पर मैं खुद को यह याद दिलाना चाहती हूं कि आप जो देखते हैं वह वाकई में सच नहीं होता है। हां, मैं वर्कआउट कर रही हूं और मुझे रिजल्ट्स भी दिख रहे हैं, लेकिन मेरा अभी पेट भी है और अतिरिक्त चर्बी भी है, जो कुछ ही महीनों में चला जाएगा। जब मैं रियल बॉडी या तस्वीरें देखती हैं, तो प्रेरित महसूस करती हूं। यही है मेरा हैशटैगफिटनेसमोटिवेशन और इसी के चलते मैं और मेहनत करती हूं, अपडेट यह है कि मेरा यह हफ्ता अच्छा रहा।"

फॉलोअर्स के साथ अपनी वेट लॉस रेसिपी को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, "कुल मिलाकर मेरे कुछ इंच कम हुए हैं और यह इंटरमिटेंट फास्टिंग, सुगर कंट्रोल और हफ्ते में चार बार योग और बैडमिंटन की बदौलत हुआ है। उम्मीद करती हूं कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगी। मुझे लगता है कि इसी को मैं अपना दीवाली गोल बना लूं। आपका क्या ख्याल है? हैशटैगलेट्सडूदिस हैशटैगसोशलमीडिया वर्सेज हैशटैगरिएलिटी।"

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More