BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अमिताभ बच्चन को ट्वीट करना पड़ा महंगा, घर के बाहर प्रदर्शन

मुंबई। फिल्मी अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) को एक ट्वीट करना भारी पड़ गया है। इस ट्वीट के विरोध में आरे बचाओ' मुहिम में शामिल लोग उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बताते जाए कि मुंबई में मेट्रो कार शेड के लिए आरे जंगल के पेड़ों को काटने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच अमिताभ बच्चन ने मेट्रो सुविधा की तारीफ करते हुए लोगों को प्रदूषण से लड़ने के लिए अपने 'बगीचों' में पेड़ लगाने की सलाह ट्वीट करके दे डाली। इसके बाद उन्हें नाराजगी झेलनी पड़ी है।


अमिताभ ने मंगलवार को एक ट्वीट करउन्होंने लिखा था कि मेरे एक दोस्त के सामने मेडिकल इमर्जेंसी थी, उसने कार की जगह मेट्रो लेने का निर्णय किया और वह बेहद प्रभावित होकर वापस आया। उसने कहा कि वह तेज, सुविधाजनक और सक्षम है।' हालांकि, बिग बी ने सिर्फ मेट्रो की तारीफ नहीं की बल्कि उन्होंने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए सलाह भी दे डाली। उसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि प्रदूषण से बचने के लिए और पेड़ लगाएं....मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं, आपने?'
अमिताभ के इस ट्वीट से नाराज होकर लोग जुहू स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर जमा हो गए। जुहू निवासी रीगन क्रीडो ने बताया कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि एक बगीचा एक जंगल की जगह नहीं ले सकता।' ऐक्टिविस्ट जोरू भथेना ने बताया कि 'बच्चन जी मेट्रो को प्रमोट कर रहे हैं। हम भी उसके समर्थन में हैं लेकिन पेड़ों और बगीचों के बारे में बात करके उन्होंने आरे के मुद्दे को छोटा कर दिया है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह आरे के ग्रीन कवर और अपने बगीचे में अंतर समझने के लिए आरे जाएं।'

इसी तरह अमिताभ के ट्वीट पर एक यूजर ने सवाल किया है कि मुंबई जैसे शहर में ज्यादातर लोग फ्लैट्स में रहते हैं, मेट्रो के बचाव में उन्हें बगीचे में पेड़ लगाने की सलाह कैसे दे सकते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More