BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमित शाह ने दिया भरोसा, कहा-जम्मू-कश्मीर में पंचों-सरपंचों को पुलिस सुरक्षा, बीमा कवर मिलेगा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पंचों और सरपंचों को पुलिस सुरक्षा के साथ ही दो-दो लाख रुपये का बीमा कवरेज मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह आश्वासन जम्मू कश्मीर के सरपंचों (ग्राम प्रधान) और पंचों (पंचायत सदस्य) के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की।

कुपवाड़ा के एक सरपंच मीर जुनैद ने कहा, 'हमने गृह मंत्री से हमें सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि प्रशासन हमें सुरक्षा मुहैया कराएगा।' श्रीनगर जिले के हरवन से सरपंच जुबेर निषाद भट्ट ने कहा कि गृह मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया है कि हर पंच और सरपंच को दो लाख रुपये का बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अगले 15-20 दिनों में जम्मू-कश्मीर में मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

जुनैद के अनुसार गृह मंत्री ने पंच और सरपंच को बताया कि जैसा संसद में वादा किया गया है, स्थिति सामान्य होने पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में छह साल के अंतराल के बाद पिछले साल पंचायत चुनाव हुए थे।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More