BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

24 घंटे चलने वाली देश की पहली लाइब्रेरी सोलन में

24 घंटे चलने वाली देश की पहली लाइब्रेरी सोलन मेंसोलन। जिले में अब जिला प्रशासन ने नायाब बुक हब की शुरूआत की है। यह बुक हब राउंड द क्लॉक यानि 24 घंटे चलेगा। अपनी तरह का यह देश का पहला हब या लाइब्रेरी है। अब तक इसे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जा रहा था। देश की यह पहली लाइब्रेरी है जो पूरे 24 घंटे चलती है। यह लाइब्रेरी पुराने डीसी आॅफिस के टॉप फ्लोर पर शुरू की गई है और पूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सबसे खास बात यह है कि यहां पढ़ने आने वाले छात्र ही इसका संचालन भी करेंगे। सरकार व प्रशासन केवल मार्शदर्शन की जिम्मेदारी निभाएगा। यहां जमीन पर बैठकर या आराम से लैट कर या सौफे या टेबल-मेज पर बैठकर हर तरीके से पढ़ाई करने की छूट दी गई है। जल्दी ही कैम्पस को वाई-फाई से कनेक्ट किया जाएगा। फिलहाल यहां 135 छात्रों के एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा है। 

 

शनिवार-रविवार को होंगे गेस्ट लेक्चरर -

इन दो दिन यहां गेस्ट लेक्चरर कराए जाएंगे जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, सिविल सर्विस, बैंकिंग, डिफेंस व विभिन्न विभागों के एक्सपर्ट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को टिप्स देंगे। कैम्पस के पीछे की तरह रेनोवेशन का काम चल रहा है जिसे बाद में रिडिंग रूम का लुक दिया जाने की तैयारी है। अगर ऐसा होता है तो सिटिंग कैपेसिटी दोगुनी हो जाएगी।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More