देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज कांग्रेस ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। मॉब लिंचिंग और किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा करने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर कागज के टुकडे फेंके। इससे नाराज होकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि आपकी ये हरकत पूरा देश देख रहा है। वहीं सुमित्रा महाजन की ओर कागज उछालने वाले 6 कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड कर दिया है। स्पीकर ने गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन, रंजीत रंजन और सुष्मिता देव को 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। अनंत कुमार ने कांग्रेस सांसदों की इस हरकत को शर्मनाक बताया ।
कांग्रेस सांसद लगातार लोकसभा में हंगामा करते रहे। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद रहे। कांग्रेस सांसदों के इस बर्ताव से स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नाराज होते हुए कहा कि देखना चाहती हूं कि सांसद कितनी अनुशासन हीनता कर सकते हैं, देश भी इनके बर्ताव को देख रहा है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा कामामला उठाते हुए कहा कि भीड के हमले से हत्या की मामले लगातार बढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने तीन बार इस मुद्दे पर कहा है लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक एक्शन नहीं होगा, ये घटनाएं नहीं रुकेंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल