BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

युवक-युवती की बनी ’जलसमाधि’

मथुरा। नहर में अनियंत्रित कार के कूद जाने से हुए हादसे में युवक युवती की जलसमाधि बन गई। इस हादसे ने 11 जून 2017 में हुए बेहद दर्दनाक हादसे की यादें ताजा कर दीं। नहर में कार के कूदने की घटना को कुछ स्थानीय लोग मौके पर देख रहे थे। लोगों ने आपसी मदद से जब तक डूबी हुई कार से युवक युवती को निकला उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
 गांव बठैन खुर्द के समीप हुलवाना ड्रेन में बुधवार रात यह हादसा हुआ। बताया गया है मृतक युवक युवती एक कार कंपनी के शोरूम में काम करते थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  बठैन गेट पर एक शोरूम में हसनपुर होडल निवासी दीपक गुप्ता पुत्र राधेश्याम मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की शाम को बठैन गेट स्थित उमा मोटर्स के शोरूम में काम करने वाली पार्वती उर्फ दीक्षा पुत्र हुकमचंद निवासी बठैन गेट के साथ कार से किसी काम से कामर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव बठैन खुर्द के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर हुलवाना ड्रेन के गहरे पानी में गिर गई।  कार को ड्रेन में गिरी देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने कार में फंसे युवक-युवती को निकाला। सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार, एसआई रामअवतार फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। युवक और युवती को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस जांच में जुटी है। 
11 जून 2017 को हुए इसी तरह के बेहद दर्दनाक हादसे में दस लोगों की हो गई थी। सुबह मुड़ेसी गांव के पास एक कार के नहर में गिर जाने से राजस्थान से बालाजी के दर्शन कर बरेली लौट रहे एक परिवार के सभी 10 सदस्यों की मौत हो गई थी। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे भरतपुर-मथुरा प्रांतीय राजमार्ग पर मगोर्रा क्षेत्र में मुड़ेसी गांव के पास हुआ। कार आगरा कैनाल के पुल से नीचे नहर में जा गिरी थी जिससे कार चालक सहित परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More