देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के एन.पी.एस. से आच्छादित शिक्षक एवं कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति राशि के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज में एक कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें एन.पी.एस. से आच्छादित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों ने कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभाग लिया। एक दिवसीय कार्यशाला को शिवनाथ सिंह वित्त एवं लेखाधिकारी, मुख्य लेखाकार राजीव प्रताप सिंह ने क्षतिपूर्ति आंकलन के बारे में विस्तृत रुप से अवगत कराया। शासन द्वारा यह क्षतिपूर्ति एन.पी.एस. योजना से आच्छादित शिक्षक एवं कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति तथा एन.पी.एस.के कटौती होने के मध्य की अवधि का शासकीय अंशदान तथा उस पर जी.पी.एफ. की दर से मार्च 2019 तक देय ब्याज की राशि को क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान किया जाना है।
कार्यशाला को वरिष्ठ शिक्षक नेता अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने सम्बोधित करते हुए एन.पी.एस. की विस्तृत जानकारी, देते हुए अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे एन.पी.एस. से प्रत्याहरण करने, सेवानिवृत्त होने तथा सेवाकाल में मृत्यु आदि पर देय लाभों के बिन्दुओं को भी स्पष्ट किया। इस अवसर पर कार्यशाला के अनेक प्रतिभागियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान अयोध्या प्रसाद अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यशाला को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए शिक्षक कर्मचारियों से शीध्र शासन द्वारा दी जा रही क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने का परामर्श देते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अनुदान कम होने पर शासनध् विभाग से अतिरिक्त अनुदान की माँग कर ली जायेगी जिससे कोई भी इसके वित्तीय लाभ से वचिंत न रहे। कार्यशाला में डा. कमल गौड़, डा.सोहन लाल झा, डा.राम बहादुर सिंह भदौरिया, मुकुट सिंह, गोरधन सिंह, शिवाजी सिंह, रिशीपाल सिंह, डा,वीरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह प्रधानाचार्यगण एवं जय प्रकाश शर्मा (जिलाध्यक्ष मा.शि.सं.चन्देल गुट) उपकार गुप्ता (जिला मत्रीं,मा.शि.सं,ठकुराई गुट ), हरिकेश यादव, डा.दिवाकर चैबे, धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र यादव, (अटेवा जिला संयोंजक मथुरा), प्रमोद पटेल, उमेश गुप्ता जिला मंत्री मा.शिक्षणेत्तर कर्मचारी.संघ, राजेश रावत, गंगा श्याम शर्मा, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार सहित अनेक प्रधानाचार्यों, वरिष्ठ प्रवक्ताओं, शिक्षकों, वरिष्ठ कार्यालय सहायकों आदि ने प्रतिभाग कर कार्यशाला की सार्थकता को जीवंत किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक कुमार वर्मा प्रवक्ता चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज मथुरा ने दिया। अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं संयोजक संरक्षण समिति, माध्यमिक शिक्षक संघ, ठकुराई।













Related Items
MATHURA : डीआईओएस ने स्कूल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आज होगी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक , बिपिन रावत भी लेंगे भाग
MATHURA : होटल एवं धर्मशाला में कोरोना से बचाव हेतु संबोधित कर कार्यशाला का आयोजन