BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

महिलाओं ने प्रस्तुत किया चरकुला नृत्य, लगा मेला

सौंख। कस्बा के गांव नगला अक्खा में शनिवार को फूलडोल मेला का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को फूलडोल मेला मैदान में गांव की महिलाओं द्धारा चरकुला नृत्य किया गया।

गांव नगला अक्खा में आयोजित फूलडोल मेला के उपरान्त शाम को करीब 7 बजे मेला मैदान में गांव की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य किया गया। इसमें गांव की महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक बृज के लोकगीत, होली, रसिया आदि गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किया। चरकुला नृत्य में भाग लेने वाली महिलाओं को मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

गांव-गांव से आयी बंम पार्टियों और कीर्तन मंड़ली के कार्यकार्ताओं को कमेटी द्धारा पुरूस्कार दिया गया। इससें पूर्व कमेटी द्वारा अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीचंद, जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जगदीश कुंतल, प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह, रालोद के जिला महासचिव बच्चू सिंह चाहर, प्रहलाद सिंह, डा.देवेंद्र सिंह, लक्ष्मन चौधरी, अभिषेक, बलजीत सिंह, विजय सिंह, विनोद चौधरी आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More