BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : पटली टूटने से गेहूं की फसल हुई जलमग्न

मथुरा। छाता क्षेत्र के अंतर्गत सहार रजवाह में अचानक से आए पानी के कारण किसानों में हड़कंप मच गया। जिसमें किसानों की कई एकड़ गेंहू सरसों की फसल भी बर्बाद हो गई। इसकी सूचना किसानों के द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार मनोज कुमार को भी फोन से दी गई। गांव अलवाई के किसानों ने बताया कि गांव से नगला बिरजा जाने वाले रास्ते पर सहार रजवाह के ऊपर नया पुल बनाने का कार्य चल रहा है। आने जाने के लिए मिट्टी डालकर रजवाह में अस्थाई रास्ता बनाया गया था। रात्रि में अचानक रजवाह में पानी छोड़ दिया गया। जिसके तेज बहाव के कारण राजवाह के दोनों किनारो की पटरी  टूट गई और पानी किसानों के खेत में पहुंच गया। इस वजह से दर्जनों किसानों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्राम अलवाई के प्रधान बृज गोपाल व मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि यह सब कुछ नुकसान ठेकेदार की लापरवाही एवं सिंचाई विभाग के कारण हुआ है। हमारी फसलें बर्बाद हो गई हैं। जब सहार रजवाह के ऊपर नया पुल बना रहे थे और पुल की मिट्टी नहीं हटाई गई है तो पानी क्यों छोड़ा गया। अगर समय रहते गांव के लोग ट्रैक्टर आदि से मिट्टी को नहीं हटाते तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। किसानों ने प्रशासन से मांग करते हैं कि लापरवाही करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए, पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग की है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More