BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यम और बड़े भूकंप कौन से होते हैं ?

रिक्टर स्केल पर 5-5.9 के भूकंप मध्यम दर्जे के होते हैं और प्रतिवर्ष 800 झटके लगते हैं। 6-6.9 तीव्रता तक के भूकंप बड़े माने जाते हैं और साल में 120 बार आते हैं। 7-7.9 तीव्रता के भूकंप साल में 18 बार आते हैं। 8-8.9 तीव्रता के भूकंप साल में एक आ सकता है तो वहीं 9 से बड़े भूकंप 20 साल में एक बार आने की आशंका रहती है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा के अनुसार इस साल यानी 2022 में उनके पास मौजूद 152 स्टेशनों से 1090 बार भूकंप आने की जानकारी मिली। लेकिन 948 बार ऐसे भूकंप रिकॉर्ड हुए जो भारत और उसके आसपास के एशियाई देशों में पैदा हुए। वहीं उत्तराखंड में इस साल अभी तक 700 से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आ चुके हैं। हालांकि ज्यादातर भूकंप तीन मेग्नीट्यूड से कम के थे।

भूकंप संभावित इलाके

देश में भूकंप के इतिहास को देखते हुए भूगर्भ विशेषज्ञों ने देश के लगभग 59 प्रतिशत भू क्षेत्र को भूकंप की संभावित क्षेत्र घोषित किया है। जिसमें 11 प्रतिशत अति उच्च जोखिम क्षेत्र यानी ‘जोन 5’ है और 18 फीसदी उच्च जोखिम क्षेत्र यानी ‘जोन 4’ है। 30 प्रतिशत ऐसे क्षेत्र हैं जो मध्य जोखिम कैटेगरी ‘जोन 3’ में आते हैं।

गुवाहाटी और श्रीनगर भूकंप जोन 5 में स्थित हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जोन 4 में आता है और मेगा सिटी मुम्बई, कोलकता, चेन्नई जोन 3 में स्थित हैं। इसके अलावा देश के 38 शहर जिसकी आबादी 5 लाख से 10 लाख के बीच में है, भूकंप के इन तीन जोन में स्थित हैं।

भारत में आए 5 बड़े भूकंप

1. 20 सितंबर 2011 – सिक्किम में 6.8 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 68 लोग मारे गए
2. 26 जनवरी, 2001 – गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए
3. 2 मई 1997 – मप्र के जबलपुर में 8.2 तीव्रता वाले भूकंप, 41 लोग इस घटना में मारे गए थे
4. 30 सितम्बर 1993 – महाराष्ट्र के लातूर में 6.3 की तीव्रता के भूकंप में 7601 की मौत
5. 20 अक्टूबर 1991- तत्कालीन यूपी के उत्तरकाशी में 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप में 768 लोगों की मौत

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More