देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप बुधवार 12.35 मिनट पर आया और कई जगहों पर लोगों ने पांच सैकेंड तक झटके महसूस किए। फिलहाल, मथुरा के भूकंप के झटके महसूस किए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में भी महसूस किए गए हैं। जिनकी तीर्वता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश अफगानिस्तान (हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला) में धरती के 190 किमी भीतर था। अफगानिस्तान का यह इलाका ताजिकिस्तान की सीमा से लगता है। इस भूकंप का प्रभाव कश्मीर घाटी तक महसूस किया गया है। जहां झटकों से सनसनी फैल गई। फिलहाल, भूकंप में किसी प्रकार के जान माल का नुक्सान होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। वादी में जब लोग अपनी सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थे कि दोपहर 12.35 बजे भूकंप के तीव्र झटकों से जमीन हिलने लगी। करीब पांच सैकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप दो बार आया। पहली बार झटका धीमा और मात्र दो सैकेंड का रहा जबकि दूसरा भूकंप करीब दो मिनट बाद शुरु हुआ और पांच सैकेंड तक महसूस होता रहा। भूकंप के झटकों से लोग पूरी तरह सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए खुली जगहों की तरफ दौड़े। सड्कों पर वाहनों की आवाजाही भी थम गई। भूकंप जब शांत हो गया तो लोगों की जान में जान आई और सामान्य जनजीवन बहाल हुआ। इन झटकों के बाद लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। दफ्तरों में काम कर रहे लोग भी सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर आ गए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अधिक तीव्रता वाले जोन 4 में आती है वहीं, भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जोन पांच जबकि नैनीताल, अल्मोड़ा जोन चार में हैं।













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!