देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसींगापट्टी में ग्रामीणों ने लगावाई कोरोना वैक्सीन
सौंख। कोरोना की रोकथाम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. विजेंद्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को गांव नगला श्यौवा में कोरोना वैक्सीन शिविर लगाया गया। जिसमें गामीणों ने वैक्सीन लगवाई। और कोरोना जांच के सैंपल किये गये। कोरोना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ प्रधान गीता सिंह व पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह ने किया। इससें पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। रालोद नेता हेमराज कुंतल ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए हम सभी को वैक्सीन लगवानी होगी। जिससें कोरोना की रोकथाम की जाये। इस मौके पर सचिव विशन सिंह, प्रवीन कुंतल, मोहित कुंतल आदि उपस्थित थे।
------------------------------
विजीलेंस टीम ने की छापेमारी, 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सौंख। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अभिनाश गुप्ता के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत चोरी और बकायादारों के कनैक्शन काटें। और उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
शुक्रवार को विद्युत निमग के अधिकारी और विजीलेंस टीम ने नगला भूरिया, लालपुर व विठ्ठलनगर में छापेमारी की गई। विद्युत चोरी और बकायादारों के कनैक्शन काटकर करीब 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई अनिल गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्युत चोरी करने वालों की शिकायत आ रही थी। निगम ने चैकिंग चलाकर कार्यवाही की है। इस मौके पर चंद्रभान सिंह, ज्ञान सिंह, विजय कुमार, श्यामबिहारी शर्मा, सुनील कुमार, विष्णु, विनोद आदि उपस्थित थे।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए
Mann Ki Baat: पीएम ने साल 2022 के अद्भुत सफर को किया याद, कोरोना से सतर्क रहने की दी सलाह