देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुजरात के वलसाड जिले में लोकभजनों के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में इस कदर दीवानगी देखी गई कि उन्होंने लोक गायक पर नोटों की बारिश कर दी। इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहे है। यह बारिश एक या दो लाख रुपए की नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रुपए की है। इनको गिनने के लिए मशीन का सहारा लिया गया है। आपको यह जानकर हैरान होगी कि रुपए को इकठ्टा करने वाले लोगों के पसीने छूट गए।
खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में जिस समय लोक गायक भजन सुना रहा था उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने जमकर नोट बरसाए। इस कार्यक्रम में भजन सुनने लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे, जो पूरा आनंद उठा रहे थे।
बताया जा रहा है कि ये पैसे जलाराम मानव सेवा ट्रस्ट के लिए इकट्ठा किए गए हैं। इसे कार्यक्रम को गांव के सरपंच आशीष पटेल ने आयोजित करवाया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग