BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों की सुरक्षा के लिए माता पिता का वैक्सीनेशन होना जरूरी

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ ने कलेक्टेªट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य आठ विभाग भी युद्धस्तर पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अभियान के अन्तर्गत आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी करें तथा टीवी, कोविड-19, कुपोषित ग्रसित बच्चों की अलग से सूची तैयार करें।


श्री गौड़ ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में की जाने वाली फाॅगिंग एवं एन्टीलारवा छिड़काव निरंतर किया जाये तथा जिन क्षेत्रों में छिड़काव किया गया है उसकी जानकारी डब्लूएचओ एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधियों को भी दी जाये। उन्होंने पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, उद्यान आदि के लगाये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये गये कि वे लोगों के बीच में जाकर साफ-सफाई के बारे में अवगत करायें तथा मच्छर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक करें।


मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के विषय में अपनी रिपोर्ट प्रति सप्ताह मुख्यालय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खुले में शौच न जाने एवं शुद्ध पेयजल के विषय में भी लोगों को जानकारी दें। उन्होंने शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों के माता-पिता से आवश्यक रूप से वैक्सीन लगवाने की अपील की, जिससे उनके बच्चे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही फाॅगिंग एवं नालों नालियों की करायी जा रही सफाई के फोटो एवं वीडियो बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव गुप्ता, डाॅ. दिलीप कुमार सहित सभी एमओआईसी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More