BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : गाड़ी में सवारियों को बिठा कर देते थे घटना को अंजाम

मथुरा। सवारियों को गाड़ी में बिठाकर लूट का लूटपाट करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा पुलिस को लूट और हत्या की वारदात में इस गैंग के तीन सदस्यों की तलाश थी।

एक सदस्य किसी दूसरे मुकदमे में पहले से ही जेल में बंद है। 9 मार्च को की रात्रि को दौताना पुल के पास तीन व्यक्ति घायल अवस्था मंे मिले थे। जिनसे लूट की गयी थी।

घटना के दौरान पीडितों से 15000 रुपया तथा एक मोबाईल लूट लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना छाता पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 मार्च को घायलों मे से एक व्यक्ति केशव की दौराने इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले में धारा 302 जोड़ दी गयी थी।


प्रभारी निरीक्षक थाना छाता रवि त्यागी ने टीम के साथ कार्रवाही करते हुए बुधवार को छाता क्षेत्र में अकबरपुर पुल के पास से सौरभ उर्फ मोनू उर्फ गैंगस्टर पुत्र बल्लू निवासी शीतलामाता मन्दिर वाली गली थाना सिटी हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये 1600 रूपये रुपये, लूटा गया मोबाईल व एक तमंचा 315 बोर व एक जिदां कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है ।

सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि अभियुक्त सौरभ उर्फ मोनू उर्फ गैंगस्टर ने बताया कि वह और उसके तीन साथी मोनू पुत्र बलवान निवासी मिर्जापुर थाना सदर हिसार, संजय पुत्र रामकुमार निवासी मिर्जापुर थाना सदर हिसार हरियाणा तथा दीपक निवासी होडल जिला पलवल हरियाणा मोनू की ईको गाडी से सवारियां बैठाकर उनके साथ मारपीट कर लूट कर फैंक देते हैं।


ज्यादातर घटनाएं लॉकडाऊन प्रथम के पहले की थीं। मोनू ने यह भी बताया कि वह और उसके साथियों ने ये सारी घटनांए फरीदबाद से आगरा तक एनएच-2 पर की हैं। मोनू अभ्यस्त अपराधी है। इसने अपने जनपद हिसार मे भी कई अपराध कर रखे हैं। संजय पुत्र रामकुमार निवासी मिर्जापुर थाना सदर हिसार हरियाणा तथा दीपक निवासी होडल हरियाणा की पुलिस को तलाश है।

 

तमंचे के साथ साधु वेषधारी गिरफ्तार


प्रभारी निरीक्षक मांट भीम सिंह जावला ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बाबा गोविन्द गिरि शिष्य स्व. श्री नाागा बाबा निवासी सर्वेश्वर नारायण अनाथ गौशाला मांट थाना मांट, मथुरा को एक तमन्चा 315 बोर व चार कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More