BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UP: अपराधी के साथ पार्टी मनाने पर दिल्ली के 6 पुलिसकर्मियाें को किया निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपराधी के साथ पार्टी मनाते हुए पाए जाने पर दिल्ली पुलिस के छह कर्मियों पर गाज गिर गई है। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक अपराधी के साथ पार्टी करते पाए जाने पर 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अदालत में सुनवाई के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा अपराधी का परीक्षण किया जा रहा है और उसे लखनऊ ले जाया गया है। तिहाड़ जेल से गैंगस्टर को लेकर लखनऊ पेशी पर गए दिल्ली पुलिस के एक एएसआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को पार्टी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। सभी पुलिसकर्मी तीसरी बटालियन के हैं।
आरोप है कि बुधवार को लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन के पास श्री होटल में इन लोगों ने सीरियल किलर सोहराब को पत्नी शन्नो और बहन यासमीन के साथ पार्टी मनाई है। जबकि पुलिसकर्मी दो अन्य कमरे में आराम कर रहे थे। यूपी पुलिस ने सोहराब, उसकी पत्नी, बहन, पुलिसकर्मियों व होटल मालिक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सोहराब को दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के 6 जवान तिहाड़ जेल से कानपुर और लखनऊ पेशी पर ले गए थे। कानपुर में पेशी के बाद पुलिसकर्मी गैंगस्टर को लखनऊ ले गए, उसकी गुरुवार को कोर्ट में पेशी थी।

बताया जा रहा है कि सोहराब को चार बाग के पार्किंग स्टेंड संचालक सोनू रावत ने होटल में कमरा दिलवाया। वह कमरा संख्या 206 में रुका था जबकि कमरा नंबर 201 और 202 में पुलिसकर्मी मौजूद थे। सोहराब के कमरे में उसकी पत्नी और बहन मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी पुलिस ने वहां छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया कि होटल के रजिस्टर में सोहराब व उसके साथ आए पुलिसकर्मियों का पहचान पत्र नहीं लगाया था। होटल मैनेजर अंकित, सोहराब, उसकी पत्नी, बहन और दिल्ली पुलिस के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नाका थाने में मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More