देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना वृंदावन कोतवाली की जैंत पुलिस चैकी क्षेत्र में हुए सडक हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गये। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति के दोनांे पैर कट गये, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राधा कुंड छटीकरा मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने दो बाइकसवारों को टक्कर मार दी। दोनांे बाइक सवारों को गंभीर चोट आई हैं। राल निवासी भूप सिंह अपने बेटे की शादी के लिए खरीददारी कर वापस छटीकरा से राल जा रहे थे। छटीकरा से निकलते ही कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे जैंत चैकी प्रभारी अरविंद सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। भूप सिंह के साथ बैठे 24 वर्षीय सुरेश के भी गंभीर चोटंे आई हैं। अनियंत्रित कार की चपेट मंे गोवर्धन के कुंजेरा गांव निवासी एक बाइक सवार व्यक्ति भी आ गया उसे भी चोट आई हैं। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। पुलिस कार सवारों को पुलिस चैकी पर ले आई।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल