BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UN: कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के PM इमरान खान ने हार मानते हुए ये कहा

न्यूयार्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले ही उन्होंने हथियार डाल दिए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह जानते हैं इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। यह बात उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटर्स से बात करते हुए कही।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि मुझे पता है कि संयुक्त राष्ट्र में मेरे जम्मू-कश्मीर पर भाषण से कुछ बड़ा असर नहीं होगा, खासकर आने वाले दिनों में...लेकिन वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का मसला दुनिया सुने.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान से साफ नजर आ रहा है कि  वे संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कश्मीर का मसला तो जरूर उठाएंगे, लेकिन उन्हें इससे कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इमरान खान ने जहां भी जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया है उन्हें वहां पर मात खान पड़ी है।
इमरान खान ने यहां पर कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो निर्णय लिया है वो नियमों के खिलाफ है और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसका विरोध भी हो सकता है। अगर संयुक्त राष्ट्र इस मामले में दखल नहीं देता है तो फिर कौन देगा?

आपको बताते जाए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भी इस मसले को उठाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More